Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी का एक जवान शहीद
8/13/2025 1:15:17 PM IST
7605
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi :
बारामूला ज़िला ( जम्मू-कश्मीर ) के उरी सेक्टर में LOC ( नियंत्रण रेखा ) पर भारतीय सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। घुसपैठ की इस कोशिश में हुए मुठभेड़ में भारत का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी स्थित चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के सहयोग से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। उरी सेक्टर में टिक्का पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा (LoC) पर आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ शुरू हो गई।
यह घटना बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक अन्य सैनिक, सिपाही बनोथ अनिल कुमार के शहीद होने के एक दिन बाद हुई है। सिपाही बनोथ अनिल कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय सेना की चिनार कोर ने मंगलवार को X पर एक पोस्ट में कहा, "चिनार कोर बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशनल ड्यूटी करते हुए बहादुर सिपाही बनोथ अनिल कुमार के बहुमूल्य जीवन की हानि पर गहरा शोक व्यक्त करता है। चिनार योद्धा उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करते हैं, गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।"
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन