Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चार माह की गर्भवती महिला की मौत विषैले सर्प के डंसने, मची कोहराम

8/29/2025 4:32:59 PM IST

7567
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Auragabad  : औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना अंतर्गत  लपुरा गांव में एक विषैले सर्प के डंसने से एक चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लपुरा गांव के ही सर्जुन शर्मा की पत्नी ज्योति देवी के रूप में की गई है। महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रहे परिजनों ने बताया कि ज्योति धान की खेत में धान की सोहनी कर रही थी। उसी दौरान एक करैत सांप ने उसे डंस लिया। आनन फानन में परिजन  इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी । महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में हीं परिवार में कोहराम मच गई और उसके दो बच्चों का रो रोकर हाल बुरा है। महिला की मौत के बाद चिकित्सकों ने उसके पेट में पल रहे चार माह के बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार एक मासूम दुनिया में आने से पहले ही अपने मां के साथ साथ गर्भ में दम तोड़ दी । महिला की मौत की सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। 
 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रूपेश की रिपोर्ट