Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बढ़ती डायरिया से नीमडीह प्रखंड के बामनी गांव के रूपाडीह टोला में त्राहिमाम, एम्बुलेंस सेवा ठप में निजी सहयोग बना सहारा
9/6/2025 5:15:11 PM IST
7461
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Sraykela :
सरायकेला-खरसावां के नीमडीह प्रखंड के बामनी गांव के रूपाडीह टोला में पिछले दो दिनों से डायरिया का प्रकोप फैल गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब तक दो दर्जन से अधिक ग्रामीण इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 15 गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में अचानक फैली इस बीमारी ने जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय समाजसेवी का सहयोग ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
एम्बुलेंस सेवा ठप, निजी सहयोग बना सहारा :
सबसे बड़ी समस्या यह है कि नीमडीह क्षेत्र की 108 सड़क एम्बुलेंस कई दिनों से खराब पड़ी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में भी कोई सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया था।इसी बीच जन सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी हरे लाल महतो आगे आए। उन्होंने अपने निजी एम्बुलेंस को न केवल निशुल्क सेवा के लिए उपलब्ध कराया, बल्कि स्वयं बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में उनके एम्बुलेंस से दर्जनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
“हर जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे मदद” : हरे लाल महतो
समाजसेवी हरे लाल महतो का कहना है कि वे रूपाडीह गांव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर मरीजों और उनके परिजनों से संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध करवा रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत को उजागर करती है। आपातकालीन सेवाओं की अनुपलब्धता और एम्बुलेंस व्यवस्था के ठप होने से मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती थी। लेकिन स्थानीय समाजसेवी की तत्परता से हालात काबू में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की समय पर उपलब्धता होती, तो मरीजों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य सचिव ने SNMMCH का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद SNMMCH का स्वास्थ्य सुविधा पर मुख्य सचिव ने कह दी बड़ी बात !
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस