Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व व राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर महाराज स्वतंत्र देव जी महाराज ने सराहा
9/12/2025 4:49:01 PM IST
7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
सद्गुरु महाराज स्वतंत्र देव जी महाराज (विहंगम योग) ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में साहसपूर्ण और निर्णायक कदम उठाए हैं, भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए हैं। तथा यह वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और गौरव को अभूतपूर्व ऊँचाई प्रदान की है। इसके लिए सद्गुरुदेव ने उन्हें साधुवाद दिया। तथा राष्ट्र और समाज की निरंतर उन्नति के लिए शुभकामनाएँ प्रकट की और साधुवाद दिया।भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने विहंगम योग संस्थान और स्वर्वेद महामंदिर धाम के कार्यों के प्रति विशेष रुचि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अनेक अतिविशिष्ट व्यक्तित्वों से स्वर्वेद महामंदिर धाम की प्रशंसा की है।भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने विहंगम योग संस्थान और स्वर्वेद महामंदिर धाम के कार्यों के प्रति विशेष रुचि व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अनेक अतिविशिष्ट व्यक्तित्वों से स्वर्वेद महामंदिर धाम की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री की सराहना और प्रेरणा के फलस्वरूप वे विशिष्ट व्यक्ति वास्तव में धाम पर पधारे और वहाँ की अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने महामंदिर की विशेषताओं के विषय में और अधिक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की व्यापक भारत-यात्रा के विषय में विशेष रुचि से जानकारी ली और इस राष्ट्रीय यात्रा के महत्व को रेखांकित किया। वर्तमान सद्गुरु स्वतंत्र देव जी महाराज ने विहंगम योग द्वारा देश और विदेश में चलाए जा रहे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी प्रयासों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न अपने अमेरिका, कनाडा और यूरोप प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार भारतीय अध्यात्म और योग परंपरा का वैश्विक स्तर पर प्रसार और सम्मान बढ़ा है।भेंट का वातावरण पूर्णतः आत्मीय, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी रहा। अंत में, स्वामी जी ने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस