Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
6/19/2026 2:20:12 PM IST
80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamatara
: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा जामताड़ा के बैनर तले शुक्रवार को अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नवल सिंह ने किया। धरना में संघ के राज्य अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, सदस्य बैजू झा, मनोज कुमार, पंकज मंडल, अनिल सिंह, बबीता साहा, झूमा गण, खुशबू गुप्ता, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी, सेवा सुरक्षा, लंबित समस्याओं के समाधान तथा एएनएम-जीएनएम संघ की जिला अध्यक्ष रेखा कुमारी के निधन से जुड़े मामलों समेत 14 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। राज्य के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संघ की सदस्य झूमा गण ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। समय पर वेतन और सेवा संबंधी अधिकार मिलना उनका अधिकार है। वहीं बबीता साहा ने कहा कि अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने तथा लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्य प्रभावित रहे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों के इस प्रदर्शन से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं। अब सभी की नजरें सरकार और विभागीय अधिकारियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
#
‘मजदूर मसीहा’ की सियासत तेज, सिंह मेंशन और सांसद ढुल्लू महतो आमने-सामने
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ