Date: 15/01/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो लाख 91 हजार 12 विवादों का निपटारा के साथ धनबाद में तीसरा लोक अदालत सम्पन्न
रांची से ऑनलाइन मुख्य न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान ने किया उद्द्घाटन
9/13/2025 4:46:13 PM IST
132
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
वर्ष 2025 का धनबाद में तीसरा लोक अदालत का उद्द्घाटन शनिवार को झारखंड के मुख्य न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान ने ऑनलाइन रांची से किया । मौके पर इस कार्यक्रम धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने मुख्य सम्बोधन किया। उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत अब परिचय का मोहताज नहीं रह गया है वह लोगों के स्वाद व आदत में शामिल हो चुका है। नेशनल लोक अदालत संविधान के परिकल्पना को पूरी करने के दिशा में एक कदम है। नवम्बर 2013 से पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह मे किया जा रहा है। हमारा संविधान हर लोगों को सामाजीक ,आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है । उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते। लोक अदालत में महीनों कोर्ट का चक्कर लगाने और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है ।इससे लोगों को मानसिक शांति भी मिलती है. साथ ही प्रेम और सौहार्द आपस में फिर से बन जाता है। लोगों मे प्रेम ,शाति ,समृद्धि और समरसता बनी रहे यही इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है । डीडीसी धनबाद सादात अनवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित के लिये लगाये जाते हैं जिला प्रशासन हर वक्त समाज के लोगों की सेवा में डालसा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रहा है। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि डालसा आम लोगों के हित मे लगातार काम कर रहा है । एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मुकदमों का निष्पादन किया जा रहा है। जिसमें समय की बचत के साथ-साथ वादकारियों को विभिन्न कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल रही है। हमारा संविधान हर लोगों को सामाजीक ,आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है । उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते। लोक अदालत में महीनों कोर्ट का चक्कर लगाने और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है ।इससे लोगों को मानसिक शांति भी मिलती है. साथ ही प्रेम और सौहार्द आपस में फिर से बन जाता है। लोगों मे प्रेम ,शाति ,समृद्धि और समरसता बनी रहे यही इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है । डीडीसी धनबाद सादात अनवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित के लिये लगाये जाते हैं जिला प्रशासन हर वक्त समाज के लोगों की सेवा में डालसा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रहा है। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि डालसा आम लोगों के हित मे लगातार काम कर रहा है । एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मुकदमों का निष्पादन किया जा रहा है। जिसमें समय की बचत के साथ-साथ वादकारियों को विभिन्न कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल रही है। अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि विवादों एवं मुकदमो के निपटारे के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर 13 बेंच का गठन किया गया था जिनके द्वारा दोपहर 2 बजे तक विभिन्न तरह के दो लाख 91 हजार 12 विवादों का निपटारा कर 12 अरब 44 करोड़ तीन लाख 22 हजार 704 रूपए की रिकवरी की गई। जिसमें 37 हजार 130 ऐसे मुकदमे थे जो विभिन्न अदालतों में लंबित थे । वहीं 2 लाख 53 हजार 882 प्री लिटिगेशन के मामले निष्पादित हुए शाम तक यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।उन्होंने सभी वादकारी, न्यायिक पदाधिकारियों विभाग के अधिकारियों एवं बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया ।
इन न्यायाधीशों की रही मौजूदगी :
न्यायिक पदाधिकारियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, लेबर जज रमाकांत मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, आरती माला ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी एस घोष, सिविल जज एंजेलिना जॉन, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पांडे, रेलवे मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार, रजिस्ट्रार आइ ज़ेड खान ,स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पीयूष कुमार, सर्टिफिकेट ऑफिसर रवींद्रनाथ ठाकुर, जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य शिप्रा डालसा के पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के टीम, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्री बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर रही छात्रों की उपस्थिति,अपग्रेडेड हाई स्कूल कसियाटांड पहुंची जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,बच्चो से ...
#
अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर प्रशासन का चला हथौड़ा ,तोड़े गए 11 घर
#
भूकंप दिवस समिति ने 1434 लोगों की स्मृति में किया नारायण भोज का आयोजन
#
धनबाद की दो छात्राओं का अनोखा प्रयोग ; छात्राओं ने बनाया बायोसिग्नल पेंट, अब दीवार बताएगी आपकी हवा कितनी जहरीली---
#
मकर संक्रांति पर वृद्धाश्रम में बांटे कंबल व चूड़ा-तिलकुट, बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अयोध्या में हुआ मुख्य कार्यक्रम, जिला‑स्तरीय समितियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
#
यातायात सुगम बनाने हेतु प्रशासन ने नो-एंट्री और रूट डायवर्जन किया लागू
#
डुमरी दो नंबर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
#
घोड़ाबांधा चेक डैम में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौ-त, जाँच में जुटी पुलिस
#
पानी उगलता पेड़ वायरल, देखने उमड़ी भीड़,अनोखी घटना से ग्रामीण चकित