Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केशवी केयर फाउंडेशन के निःशुल्क मेडिकल कैंप 125 से ज्यादा महिलाओं ने उठायी लाभ 

9/24/2025 5:37:42 PM IST

7604
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : केशवी केयर फाउंडेशन के द्वारा अशर्फी अस्पताल की मदद से जगन्नाथ मंदिर अलकडीहा में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप का लाभ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से 125 से ज्यादा महिलाओं ने लिया। ब्लड प्रेशर, शुगर वजन एवं अन्य जांच की व्यवस्था अशर्फी अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा की गई।  सभी महिलाओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवन के बारे में बताया गया।जगन्नाथ मंदिर में सभी के लिए दिन के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। फाउंडेशन के अंकित अरुण एवं संदीप शास्त्री ने बताया कि हम निरंतर  शिक्षा स्वास्थ एवं स्वछता के लिए गांवों में प्रयास कर रहे है और आने वाले समय में बच्चों एवं गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए और भी कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे। कोलियरी क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ दोनों ही काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।केशवी केयर फाउंडेशन साप्ताहिक स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूशन, कलर्स प्रतियोगिता का आयोजन करते रहता है और यह प्रयास कर रहा है कि हर बच्चे के हाथ में कलम हो और समाज में प्रगति का संगम हो।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........