Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव इसलिए "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" 

9/25/2025 2:05:14 PM IST

7558
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Bokaro : बोकारो नमामि गंगे योजना के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय से हुई और देखते ही देखते यह आंदोलन शहर के हर सरकारी दफ्तर तक पहुंच गया।
 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
डीसी अजय नाथ झा ने इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे सप्ताह में एक घंटा अपने कार्यस्थल और आसपास की सफाई जरूर करेंगे। उन्होंने कहा अगर हम सब मिलकर एक दिन, एक घंटा सफाई को देंगे, तो बोकारो ही नहीं, पूरा देश स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, औद्योगिक इकाइयों और हर नागरिक से आग्रह किया कि वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनें। लोगों का मानना है कि इस तरह का सामूहिक प्रयास ही स्वच्छ भारत मिशन को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कई कर्मचारियों ने कहा कि जब पर्यावरण हंसेगा, तभी जीवन भी मुस्कुराएगा।
 
बोकारो से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज शर्मा की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........