Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Bigg Boss 19: तान्या ने अमाल मलिक को सुनाई राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी
9/25/2025 11:29:46 AM IST
7417
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bigg Boss 19:
बॉलीवुड स्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों छाया हुआ है. इस शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक सीन दिखाया गया जिसमें इसके दो दमदार कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल और अमाल मलिक बैठकर बात कर रहे हैं. मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल इस प्रोमो में अमाल को भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कहानी के बारे में बता रही हैं. अमाल भी बहुत ही ध्यान के साथ तान्या की बात सुनते दिख रहे हैं और भगवान की प्रेम कहानी को सुनकर हैरान भी हो रहे हैं. तान्या ने उस कहानी को बड़ी ही खूबसूरती से एक्सप्लेन किया है।
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर ‘बिग बॉस 19‘ का वो प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें तान्या और अमाल की बातचीत हो रही है. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘तान्या ने बताई अमाल को, राधा-कृष्ण के प्यार की एक सुंदर कहानी.’ इस एपिसोड को इसी हफ्ते दिखाया जाएगा. तान्या ने अमाल को जो कहानी सुनाई है वो श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम की प्रसिद्ध कई कहानियों में एक है।
वीडियो में तान्या ने कहा, ‘मैं तुझे एक बात बताती हूं, अच्छा राधा रानी और श्रीकृष्ण का जो प्यार है, उसकी बहुत सारी कहानियां हैं. सब लोग राधा रानी पर सवाल करते थे कि वो कृष्ण की पत्नी नहीं हैं फिर भी उनके पीछे-पीछे घूमती हैं. श्रीकृष्ण को मन से पता था कि ये राधा मुझे दिल से प्रेम करती है.’ इतना सुनकर अमाल हैरान रह गए और बोले-‘ओह….’ इसके आगे तान्या ने कहा, ‘सबके सवालों का जवाब देने के लिए वो क्या करते हैं, उन्होंने कहा- मैं सिर दर्द से एकदम गरम हो रहा हूं, मुझे कुछ हो रहा है, मुझे कुछ दिख नहीं रहा।
‘जो मुझे सच्चे दिल से प्यार करता है तो वो अपने पैरों की धूल मेरे सिर पर लगाएगा तो मेरा दर्द ठीक हो जाएगा. राधा रानी आईं, उन्होंने एक सेकेंड नहीं लिया और अपने पैरों की धूल उनके सिर पर लगा दी और उनका दर्द ठीक हो गया. इसके बाद श्रीकृष्ण के आंसू निकलने लगे और बोले- राधा ऐसा तुम्हारा प्यार है कि पूरी दुनिया तुम्हें मेरा नहीं कहेगी फिर भी तुम मेरे लिए सारी दुनिया का कष्ट ले रही हो.’ इसपर अमाल ने कहा, ‘यही तो प्यार है, गजब की कहानी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव में जुटे कई राजनीति पार्टी के बड़े नेता
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल
#
सब्ज़ी विक्रेता के गोद में बैठा बंदर, चर्चा जोरो पर
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस