Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अलका तिवारी 30 सितंबर तक मुख्य सचिव,अविनाश कुमार और अजय कुमार सिंह के नाम पर मंथन जारी
9/27/2025 12:21:28 PM IST
7418
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :झारखण्ड के नए मुख्य सचिव को लेकर अब अन्दर ही अन्दर मंथन शुरू हो गया है। क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी 30 सितंबर 2025 को रिटायर कर रही हैं। लेकिन परिस्थितिवश उनका आखिरी कार्य दिवस शुक्रवार को ही हो गया। सूत्रों के अनुसार उनकी अधिकृत सेवानिवृत्ति 30 सितंबर को ही होगी और इसके साथ ही नए कार्यकारी मुख्य सचिव की घोषणा भी होगी। इसके लिए अभी तक झारखंड कैडर के दो शीर्ष अधिकारियों अविनाश कुमार एवं अजय कुमार सिंह का नाम जोरशोर से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अविनाश कुमार फिलहाल कार्यकारी मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव स्तर के तीसरे पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह फिलहाल नई दिल्ली में पदस्थापित हैं और उनके झारखंड वापस होने की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। इस बीच, राजभवन में पदस्थापित अपर मुख्य सचिव स्तर के पदाधिकारी डा. नितिन मदन कुलकर्णी को लेकर चर्चा है कि सरकार के गुड बुक में नहीं रहने के कारण मुख्य सचिव के तौर पर उनके नाम पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वहीं अलका तिवारी को अवधि विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने कोई प्रयास भी नहीं किया है। इस संदर्भ में केंद्र सरकार से कहीं कोई पत्राचार नहीं हुआ है। मुख्य सचिव कार्यालय के सूत्रों के अनुसार छुट्टी के बावजूद सेवानिवृत्ति से संबंधित अधिसूचना निकाली जाएगी। इस प्रकार अलका तिवारी 26 से 30 सितंबर तक आधिकारिक रूप से राज्य की मुख्य सचिव बनी रहेंगी। सचिवालय में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छुट्टी होने के कारण प्रशासनिक कार्य लगभग शिथिल है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस