Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खेलने के दौरान ढ़ाई साल के मासूम की हुई हार्ट अटैक से मौत
पीड़ित परिवार की ऐसी हीं कुछ पारम्परिक इतिहास रही है, डॉक्टर चिंतित
10/6/2025 4:12:02 PM IST
7525
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
मौजूदा दौर में मौत को सिर्फ बहाना चाहिए। सिदगोड़ा में एक ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सिदगोड़ा में एक ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से सभी अचंभित है। घटना कुछ इस प्रकार की है मासूम रौनक वीर कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था । खेलते खेलते बिस्तर पर जाकर लेट गया । परिजनों ने समझा सो रहा है जब देर तक नहीं उठा और शरीर ठंडी पड़ गया तो अस्पताल लेकर भागे वहां पता चला उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है। मां निकिता ने बताया कि रोज की तरह बेटे को नाश्ता करवाने के बाद वह घर के काम में लग गईं। रौनक अपनी बहनों जसकिरत (10) और प्रभकिरत (8) के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह कमरे में आया और पलंग पर लेट गया। कुछ देर बाद जब मां उसे उठाने पहुंचीं, तो वह बिल्कुल शांत पड़ा था। पहले उन्होंने सोचा कि वह सो गया है, लेकिन जब शरीर ठंडा महसूस हुआ तो घबराकर उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हृदय रुक चुका था। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ और वे उसे टीएमएच लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रौनक के पिता परविंदर सिंह एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है । जबकि मां निकिता कौर भी बेटे के निधन के बाद बेसुध हो गई हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि कुछ महीने पहले ही रौनक की दादी की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। दादा राजेंद्र सिंह, जो बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रहे हैं, ने बताया कि पोते की असमय मौत ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया है।यह पहली बार नहीं है जब इतनी कम उम्र में हृदय रुकने की घटना सामने आई हो। 30 मई 2025 को सिदगोड़ा के ही 14 वर्षीय साईं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। 15 अक्टूबर 2019 को टेल्को शिक्षा निकेतन की एक छात्रा की भी स्कूल में हार्ट अटैक से मौत हुई थी। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले अब डॉक्टरों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। 2024 की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में पिछले पांच वर्षों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले 35 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वहीं, एम्स दिल्ली की एक स्टडी के अनुसार, हर एक लाख बच्चों में दो से चार बच्चे अचानक हृदय रुकने की समस्या का सामना करते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के आंकड़े बताते हैं कि हर साल दुनिया भर में करीब 12,000 बच्चे कार्डियक अरेस्ट से दम तोड़ते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जन्मजात हृदय दोष, कावासाकी रोग, कोरोनरी धमनी की असामान्यताएं, रक्त का गाढ़ा होना और सीने में गंभीर चोट जैसी स्थितियां बच्चों में हार्ट अटैक की वजह बन सकती हैं।डॉक्टरों का कहना है कि अगर बच्चों में सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान, चक्कर आना या दूध पीने में परेशानी जैसे लक्षण दिखें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
मरीजों के हित में सख्त नियम, इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट को प्रवेश
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
सदर अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम