Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तंबाकू मुक्त समाज पर सरायकेला में “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का हुआ शुभारंभ
10/9/2025 3:58:01 PM IST
7568
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Saraikela :
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ आज उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय परिसर, सरायकेला में किया गया। मौके पर उपायुक्त द्वारा जन-जागरूकता रथ (प्रचार वाहन) को हरी झंडी दिखाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।युवाओं को नशे की लत से दूर रखना तथा प्रत्येक घर को तंबाकूमुक्त बनाना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न ग्राम-पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार भ्रमण करेगा तथा लोगों को तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।
अधिकारीयों को दी गई यह हिदायतें :
0 जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकूमुक्त घोषित किया जाय ,
0 COTPA-2003 की धारा 6(b) के प्रावधानों के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाय ,
0 शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर तंबाकूमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाय ,
लक्ष्य निर्धारण :
अभियान के तहत दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 से 07 दिसंबर, 2025 तक जिले के लगभग 400 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को तंबाकूमुक्त घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।साथ ही, पुलिस विभाग के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर COTPA-2003 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
ऐसे होगी जागरूकता :
जन-जागरूकता के अंतर्गत अधिकारियों, चिकित्सकों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं सेलिब्रिटीज की सहभागिता से टॉक शो, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, कम से कम 30 ग्राम पंचायतों को “तंबाकूमुक्त ग्राम” घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डी.आर.सी.एच.ओ. एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती