Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीजीएमएस की 39 वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न ,उतरी कर्णपुरा ने जीता ओवर ऑल बेस्ट टीम का खिताब
10/11/2025 3:49:52 PM IST
7420
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Rabchi :
खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा आयोजित 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता–2025 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह गुरुवार, 10 अक्टूबर 2025 को देर रात सीसीएल मुख्यालय, रांची में गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 08 से 09 अक्टूबर 2025 तक खान बचाव केंद्र, रामगढ़ एवं भुरकुंडा भूमिगत खदान में आयोजित की गई थी। समारोह की अध्यक्षता सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खान सुरक्षा उपमहानिदेशक (दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र) डॉ. एस. एस. प्रसाद उपस्थित थे। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सी. एस. तिवारी तथा मुख्य सतर्कता पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डीजीएमएस की ओर से मुख्य निर्णायक के रूप में खान सुरक्षा निदेशक अजीत कुमार और निर्णायक के रूप में डीजीएमएस एवं सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एन के एरिया बना ओवर ऑल चैंपियन :
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एन के एरिया की टीम ने ओवर ऑल बेस्ट टीम का खिताब अपने नाम किया। बरका सायल की टीम ने सेकंड बेस्ट टीम तथा मगध-संघमित्रा की टीम ने थर्ड बेस्ट टीम का स्थान प्राप्त किया।nप्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
सुरक्षा संस्कृति के प्रसार पर बल :
मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. प्रसाद ने अपने संबोधन में खान सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रेस्क्यू टीमों की तत्परता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मियों से उच्च सुरक्षा मानकों को अपनाने और कार्य संस्कृति में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।सीएमडी नीलेन्द्रु कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के प्रयासों की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि सुरक्षा सीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा :
समारोह में पंजाब रेजीमेंट के मिलिट्री बैंड ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के साथ हुआ। डी.ए.वी. स्कूल, गांधीनगर, रांची की छात्राओं ने गणेश वंदना, वाद्ययंत्र प्रस्तुति, महिषासुर मर्दन नृत्य एवं खान बचाव अभियान पर आधारित नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में महाप्रबंधक (सु एवं ब) विनोद कुमार, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, अधीक्षक (बचाव सेवा) विकास कुमार, सीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी, जेसीएससी, सेफ्टी बोर्ड एवं वेलफेयर बोर्ड के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए रिज़वी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस