Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गैंगरेप की घटना के खिलाफ भाजपा का सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन  
 

10/12/2025 3:19:23 PM IST

7665
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary . 
 
Asansol : दुर्गापुर में निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में शनिवार को भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल के त्रिवेणी मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया।अग्निमित्रा पाल ने सड़क पर टायर जलाकर घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने राज्य प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।
 
 
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट