Date: 24/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

65 वा राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए 21 नंबर को कडप्पा रवाना होगी झारखंड की टीम

20/11/2019

7388

जोड़ापोखर :-   65 वाँ राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी चेम्पियनशिप में भाग लेने  21 नवम्बर को झारखण्ड  टीम कडप्पा के लिए रवाना होगी । 23 से 27 नवम्बर को होने वाली चैम्पियसिप में झारखण्ड से कुल 24 खिलाड़ी जायंगे । जिससे टाटा डिगवाडीह फीडर सेंटर से अलीशा प्रवीण को चयन किया गया है। अलीशा लोदना मोर्ड निवासी मो शोएब अख्तर टेम्पू चालक, संस्कृति विद्या मंदिर डिगवाडीह में 11 क्लास में पढ़ती है। स्कूल फेडरेशन भारत तीरंदाजी चेम्पियनशिप झारखंड राज्य तीरंदाजी चेम्पियनशिप का आयोजन चाईबासा में सम्पन्न हुआ। जिसमें कम्पाउंड वर्ग में जिले की ज्योति कुमारी रजत पदक वही रिकभ वर्ग अंडर  17 में अलीशा परवीन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना जगह बनाया है  उक्त बातों की जानकारी टाटा फिडर सेंटर के कोच मो शमसाद ने दिया उन्होंने कहा कि धनबाद जिले का नाम रोशन करते हुए अलीशा परवीन ने जगह बनाई है।उन्होंने कहा जहाज(एपी)कड़प्पा में आयोजित किया गया है।जिसमे झारखंड से 24 तीरंदाज भाग लेंगे। जिसमे धनबाद की अलीशा परवीन होगी।