Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एन्यूरिज्म कॉइलिंग का सफल प्रदर्शन 
 

10/17/2025 4:42:12 PM IST

7574
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. शिशिर कुमार ने एन्यूरिज्म कॉइलिंग जैसी उन्नत प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।एन्यूरिज्म एक ऐसी गंभीर स्थिति है जिसमें मस्तिष्क की रक्त वाहिका गुब्बारे की तरह फूल जाती है और फटने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। इस जटिल रोग का इलाज अत्याधुनिक तकनीक  कॉइलिंग प्रक्रिया  से किया गया, जो एक चीरा रहित सर्जरी होती है। इसमें रक्त वाहिका के अंदर विशेष कैथेटर के माध्यम से उपचार किया जाता है।मरीज 35 वर्षीय महिला थी, जिसे रांची और धनबाद के कई अस्पतालों ने इलाज के लिए असमर्थता जताई थी। बाद में वह एसजेएएस अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉ. शिशिर कुमार ने पूरी टीम के साथ यह जटिल ऑपरेशन किया।ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई गई है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की त्वरित एवं मानवीय प्रतिक्रिया के लिए आभार जताया है।एसजेएएस अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता धनबाद और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अस्पताल उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और नैतिक उपचार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........