Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मलेशिया में होगा 47वें आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे मलेशिया
10/23/2025 12:30:52 PM IST
7493
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi :
मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 47वें आसियान शिखर सम्मेलन के लिए कुआलालंपुर नहीं जाएंगे, बल्कि वर्चुअली इसमें शामिल होंगे। मलयेशियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के एक करीबी सहयोगी से फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा, 'हमने इस महीने के अंत में कुआलालंपुर में होने वाले 47वें आसियान शिखर सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की। उन्होंने मुझे बताया कि इस समय भारत में चल रहे दीपावली समारोह के कारण प्रधानमंत्री वर्चुअली इसमें शामिल होंगे।' मलयेशियाई पीएम ने कहा, 'मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं और उन्हें और भारत के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।' अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों पर भी बात की। अनवर ने कहा, 'कल रात मुझे भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सहयोगी का फोन आया, जिसमें मलयेशिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक रणनीतिक और व्यापक स्तर तक मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। भारत व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मलयेशिया का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, साथ ही प्रौद्योगिकी, शिक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में भी करीबी सहयोगी बना हुआ है।'
For Blood Collection Call – 9263147030
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भी की पुष्टि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया, 'मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।'
ट्रंप ने की मलयेशिया जाने की पुष्टि
गौरतलब है कि 47वें आसियान सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मलयेशिया जाएंगे। ट्रंप मलयेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया, जापान की भी यात्रा करेंगे। दक्षिण कोरिया में ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात होगी। ट्रंप ने बुधवार को ही मलयेशिया जाने की पुष्टि की और साथ ही बताया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली बैठक को फिलहाल रद्द कर दिया है।
आसियान-भारत के संबंध 1992 में क्षेत्रीय साझेदारी के साथ शुरू हुए। दिसंबर 1995 में यह पूर्ण संवाद साझेदारी में बदले और 2002 में शिखर सम्मेलन स्तर की साझेदारी में परिवर्तित हो गए। 2012 में इन संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया। आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया हैं। भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापार और निवेश के साथ-साथ सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता
#
इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, कहा मैं रेपिस्ट नहीं हूं...
#
प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी ने दिया था बयान, शॉट्स विल बी फायर्ड....
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग