Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फूड पॉइजनिंग से अबूझमाड़ में मौत का तांडव ,पांच की मौत 20 से अधिक बीमार
10/25/2025 4:46:38 PM IST
7618
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Narayanpur :
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे अबूझमाड़ के गांव में फूड पॉइजनिंग होने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हैं। नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार शाम को गांव पहुंची और लोगों के इलाज में तत्पर है। यह मामला नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के डूंगा गांव के घोट पारा का है। 14 अक्टूबर को इस गांव में एक ग्रामीण के घर तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ था। यहां खाना खाने के बाद अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। गांव वाले पहले गांव में ही सिरहा गुनिया से इलाज करवा रहे थे। इसके बाद 14 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच 2 महीने की बच्ची बेबी, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) की मौत हो गई। अभी भी 20 से अधिक ग्रामीण बीमार है। 25 से ज्यादा ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही ग्रामीणों की मौत और बीमार होने की खबर मिली तो यहां पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यह गांव नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमा पर है, इसलिए दोनों जिलों नारायणपुर और बीजापुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार शाम को गांव पहुंची। नारायणपुर सीएमएचओ डॉ. टीआर कंवर के अनुसार दूषित खाना खाने से ग्रामीणों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें 20 ग्रामीण उल्टी-दस्त से ग्रसित मिले। दो ग्रामीणों को मलेरिया की शिकायत थी, जबकि अन्य तीन ग्रामीण किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे थे। इनमें से एक महिला को भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने शुक्रवार को पांच लोगों माैत की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है। प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है। भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
#
'निश्चय योजना' के तहत मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज