Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ईडी की छापेमारी ने पश्चिम बंगाल में मचाया धमाल, 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के सोने के आभूषण बरामद
10/30/2025 3:45:05 PM IST
7503
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Kolkaatta :
पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में एक दिन पहले बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राज्य के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी में लेक टाउन स्थित एक कारोबारी के फ्लैट और तारातला इलाके के उसके गोदाम से करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी और 10 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कारोबारी राज्य के एक मंत्री का बेहद करीबी है।
ईडी की कार्रवाई बुधवार सुबह से देर रात तक चली। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने नोट गिनने की मशीन मंगवाकर नकदी की गिनती की। जांच एजेंसी को संदेह है कि यह रकम नगर निगम में भर्ती से जुड़ी भ्रष्टाचार की कमाई का हिस्सा हो सकती है, जिसे गोदाम में छिपाया गया था।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, संबंधित व्यापारी के कई कारोबार हैं और वह चार से पांच कंपनियों के निदेशक के रूप में भी जुड़ा है। वर्ष 2004 से 2022 के बीच उसने कई क्षेत्रों में निवेश किया। उसके पास शहर में फ्लैट और कई लग्जरी वाहन हैं। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यापारी ने गोदाम में रखी गई नकदी के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी नगर निगम भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी ने राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु के दफ्तर, उनके पुत्र के रेस्तरां और दक्षिण दमदम नगर निगम के पार्षद निताई दत्ता के घर पर छापे मारे थे। तब एजेंसी को करीब 45 लाख रुपये नकद मिले थे। उसी जांच के आधार पर कई व्यापारियों के नाम सामने आए, जिनमें यह व्यापारी भी शामिल है।
इससे पहले मंगलवार को भी ईडी ने बेलेघाटा स्थित हेमचंद्र नस्कर रोड पर दो व्यवसायी भाइयों के घर और कार्यालय तथा प्रिंसेप घाट इलाके में एक वित्तीय कंपनी पर तलाशी ली थी। एजेंसी का मानना है कि दक्षिण दमदम नगर निगम के तत्कालीन उपाध्यक्ष रहते हुए सुजीत बसु के कार्यकाल में एबीएस इंफोजेन नामक कंपनी को भर्ती से संबंधित कई अनुबंध दिए गए थे। यह कंपनी ओएमआर परीक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालती थी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोलीकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार,गोली समेत कट्टा बरामद
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...
#
पूटकी में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
गैस सिलिंडर रिसाव होने से टिस्को कर्मी के घर में लगी आग ,लाखों का सामान जलकर हुआ राख
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी