Date: 15/12/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मतदान के दिन दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट, दो गिरफ्तार,बाकी की तलाश की जा रही

11/10/2025 11:42:39 AM IST

69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर मे सोशल मीडिया पर इन दिनों दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में पता चला है कि यह वीडियो टेटीया बम्बर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव का है और घटना 6 नवम्बर, यानी मतदान के दिन की है।वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल रहे हैं, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा टेटीया बम्बर थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 111/25 दर्ज की है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 16 आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
 
 
 मुंगेर  से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट