Date: 18/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग 
 

2/12/2026 2:07:45 PM IST

143
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के प्ले ग्राउंड मैदान में कल हुई गोलाबारी की घटना में  घायल कन्हैया यादव की मौत के बाद  गुस्साए लोगो ने  थाने  का  घेराव कर जमकर बवाल काट पीड़ित के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम और आगजनी कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। दरअसल कल गोलमुरी थाना से कुछ ही दूरी पर खेल के मैदान में बैठे कन्हैया यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल  भर्ती कराया गया था ,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में आज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में गोलमुरी थाना पहुंचे और थाना के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने परिजनों से बातचीत कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से जाम को हटा लिय। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा के साथ बिनोद केसरी की रिपोर्ट