Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मिठाई कारोबारियों ने मतगणना से पहले लड्डू के थोक ऑर्डर लेना शुरू
11/13/2025 2:48:48 PM IST
7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant Kumar
Munger
:- मुंगेर में मतगणना से पहले बढ़ी मिठाई और फूलों की मांग, प्रत्याशी हुए आश्वस्त । डीजे कॉलेज में होगी तीनों विधानसभा की मतगणना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना कल यानी 14 नवंबर को मुंगेर के डीजे कॉलेज में होनी है। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मुंगेर, तारापुर और जमालपुर मतगणना को लेकर पूरे जिले का माहौल चुनावी उत्साह से भरा हुआ है। जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। खासकर प्रमुख दलों के उम्मीदवार जो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं, उन्होंने पहले ही लड्डू और फूल मालाओं का ऑर्डर देना शुरू कर दिए हैं। शहर के मिठाई कारोबारियों का कहना है कि बुधवार शाम से ही लड्डू के थोक ऑर्डर मिलने लगे हैं। कई दुकानों पर रातभर लड्डू तैयार करने का काम चल रहा है। वहीं फूल व्यवसायियों की भी बल्ले-बल्ले है गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा के फूलों की भारी मांग देखी जा रही है। इस बार तो नेताओं और समर्थकों ने पहले से ही फूलों का स्टॉक बुक करा लिया है। खासकर गेंदा फूल की मांग सबसे ज्यादा है, क्योंकि माला और सजावट दोनों में इसका इस्तेमाल होता है। मुंगेर में अब सभी की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी हैं। जहां ईवीएम से निकलने वाले आंकड़े यह तय करेंगे कि किसके हाथ में होगी जीत की माला और किसके हिस्से में रह जाएगा इंतज़ार का लड्डू।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस