Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने को प्रशासन ने सख्त सुरक्षा लगाई

11/14/2025 11:03:55 AM IST

7435
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
 
Gaya : गया जिले में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के लिए बनाए गए दोनों केंद्र गया कॉलेज और बाजार समिति पूरी तरह तैयार हैं। कुछ ही देर में मतगणना का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। गया कॉलेज में प्रवेश करने के लिए नियुक्त कर्मियों को विशेष प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं और केवल उन्हीं को अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है जिनके पास यह प्रवेश पत्र मौजूद है। वहीं दोनों काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया बिना किसी बाधा और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके। गया कॉलेज और बाजार समिति, दोनों जगहों पर पाँच-पाँच विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की व्यवस्था की गई है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और टेबलों पर गिनती दलों की तैनाती भी पूरी कर ली गई है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना