Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रसूति की मौत के बाद सावित्री अस्पताल में परिजनों ने किया तोड़फोड़, मुआवजे के बाद हुआ शांत...

11/14/2025 6:04:08 PM IST

7424
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सहयोगी नगर स्थिति सावित्री अस्पताल में गुरुवार को प्रसूति की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल शुक्रवार को हुई बैठक के बाद शांत हो गया। बैठक में अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृतका के परिजनों को मुआवजा देने पर बनी सहमति के बाद प्रसूति का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। बता दें कि सरायढेला स्थित सावित्री अस्पताल में भर्ती हुई बोकारो चंदनकियारी की प्रसूति 22 वर्षीय शीलू कुमारी की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा प्रसूति का शव अस्पताल में रखकर जमकर हंगामा किया गया था।  इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया था। वहीं घटना के बाद से ही परिजन अस्पताल में शव रख कर न्याय की मांग कर रहे थें। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क