Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कुतलूपुर पंचायत में गंगा कटाव से फसलें और घर खतरे में,ग्रामीणों में दहशत बढ़ी
11/16/2025 11:36:05 AM IST
7443
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Munger :
मुंगेर के सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलूपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में गंगा नदी में अचानक भीषण कटाव शुरू हो गया। तेज बहाव के कारण कटाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर घटने के बाद करीब कई एकड़ भूमि पर चना, गेहूं और अन्य रबी फसलों की बुआई हुई थी। पर अब कटाव के होने के कारण इन फसल लगी खेतों पर भी खतरा मंडराने लगा है । ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में लगभग 15 घर कटाव की जद में आ गए हैं और किसी भी समय गंगा में विलीन हो सकते हैं। इससे पहले भी इस इलाके में 6 से अधिक घर नदी में समा चुके हैं। भयावह स्थिति को देखते हुए लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि कटाव का वीडियो बनाकर और फोन के माध्यम से उन्होंने जिला प्रशासन को मौखिक सूचना दी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी अपने गांव को बचाने के लिए कई बार प्रशासन से लिखित आवेदन दिए थे, लेकिन बाढ़ और अन्य कारणों से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। गांव के लोगों का कहना है कि यदि जल्द कटाव रोधी कार्य नहीं कराया गया, तो कुतलूपुर पंचायत का यह पूरा टोला गंगा में समा जाने का खतरा है। लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके घर, जमीन और जीवन सुरक्षित रह सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी