Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हवाई नक्शे पर तेजी से उभर रहा बिहार, 6 जगहों पर बनेंगे हवाई अड्डे...
11/17/2025 1:27:19 PM IST
7447
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
Bihar :
बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, यहां कुछ नए एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, रक्सौल में बिहार का आठवां सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा. जबकि, मुजफ्फरपुर से लेकर सहरसा तक चार और जगहों पर भी एयरपोर्ट बनेंगे. इससे यात्रियों का काफी सुविधा मिलेगी. रक्सौल के एयरपोर्ट का निर्माण दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा।
बताया जा रहा है कि रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जल्द ही 207 करोड़ रुपये खर्च कर 139 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. अगले महीने यानि दिसंबर से रैयतों के बीच मुआवजा का वितरण शुरू कर दिया जाएगा. जबकि रक्सौल एयरपोर्ट के पास पहले से 100 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है. इसके रनवे की लंबाई 2740 मीटर होगी।
वहीं दूसरी तरफ, मुजफ्फरपुर, सहरसा, वाल्मीकि नगर, वीरपुर में छोटे एयरपोर्ट का भी निर्माण होना है. इसमें मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है. जबकि वीरपुर और सहरसा में जल्द ही जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, रक्सौल के बाद वीरपुर में 45 करोड़ रुपये से 95 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसमें से पांच एकड़ जमीन जिप की है. इसका नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है. लेकिन कैबिनेट से पंचायती राज विभाग द्वारा जमीन का हस्तांतरण किया जाना शेष है. जबकि वीरपुर एयरपोर्ट के पास भी पहले से लगभग 100 एकड़ जमीन उपलब्ध है।
भागलपुर-नालंदा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
इसके अलावा भागलपुर और नालंदा में भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा. यानी इन दोनों जगह पर शत-प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण कर नए सिरे से एयरपोर्ट का निर्माण होना है. भागलपुर का एयरपोर्ट सुल्तानगंज में और नालंदा के एयरपोर्ट राजगीर में बनाया जाना है. इसमें दोनों एयरपोर्ट के लिए भारतीय विमानपतन प्राधिकरण द्वारा सर्वे कर लिया गया है. इन दोनों जगह के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुआवजे की राशि भी जारी कर दी गई है. जल्द ही दोनों जगहों पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी