Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिना पोस्टमार्टम कर दिया अंतिम संस्कार, ब्लिंकइट कर्मचारियों ने कहा मुआवजा दो, नहीं तो काम बंद...

11/17/2025 3:23:27 PM IST

7450
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar
 
Gaya :- गया से  एक और सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादस में मारा गया युवक रोहित कुमार ब्लिंकइट में राइडर का काम करता था। वह कस्टमर की डिलीवरी को डिलीवर करता था। यह हादसा बीती सिक्स लेन पुल की बताई जा रही है। ब्लिंकइट में काम करने वाले मृतक के सहयोगियों का कहना है कि रोहित ऑडर डिलीवर कर मानपुर सिक्स लेन पुल के रास्ते स्टोर को लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे किसी तरह से राहगीरों मगध मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। खास बात यह है  कि मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को सूचित भी नहीं किया। यहीं नहीं डेड बॉडी का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इधर मृतक के साथ काम करने वाले उसके साथी इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यदि मृतक आश्रित को ब्लिंकइट कम्पनी की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो कम्पनी को गयाजी में चलने नहीं देंगे। कर्मियों का कहना है कि मृतक घर का इकलौता काम करने वाला लड़का था। उसके पिता विकलांग हैं। पूरा परिवार शहर के मिर्चिया गली में किराए के मकान में रहता है। पूरा परिवार उसी पर आश्रित था। इधर ब्लिंकइट के मैनेजर अविनाश मिश्रा का कहना है कि मृतक को कम्पनी की ओर से मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। कम्पनी अपनी ओर से इंश्यूरेंस के तहत जो जो विधिवत सम्भव होगा। वह दिया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि 24 घण्टे के अंदर पीड़ित परिवार का  हर सम्भव मदद  की जाएगी। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल में कर्मचारियों के बीच कैश कलेक्ट कर दिया गया है।
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना