Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Nitish Kumar Oath Taking Ceremony: नीतीश कुमार 10वीं बार बने CM,26 मंत्रियों ने शपथ ली
11/20/2025 12:44:21 PM IST
7448
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बिहार में नीतीश कुमार ने आज गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल किए गए. मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद सम्राट चौधरी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद विजय सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली. सम्राट और विजय लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं. मंच पर पीएम मोदी के अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 अन्य मंत्रियों में पद की शपथ ली. नई कैबिनेट में 3 महिलाओं को रखा गया है तो मुस्लिम समाज से जमा खान को मंत्री बनाया गया है. लेशी सिंह और रामा निषाद के अलावा श्रेयसी सिंह भी मंत्री बनी हैं. श्रेयसी सिंह पूर्व निशानेबाज और पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं और वह पहली बार मंत्री बनी हैं।
नीतीश की नई कैबिनेट के मंत्री
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा के अलावा मंत्री बनने वालों विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रामा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश के नाम शामिल हैं।
मंत्री बनने वालों में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बेटे दीपक प्रकाश भी शामिल हैं. संतोष पिछली सरकार में मंत्री रहे थे तो दीपक पहली बार मंत्री बने हैं।
पुराने चेहरों पर ही जेडीयू का भरोसा
बीजेपी के कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा श्रेयसी सिंह, रामा निषाद, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नारायण शाह, राम कृपाल, संजय टाइगर, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, लखींद्र पासवान और दिलीप जायसवाल मंत्री बनाए गए हैं.
जेडीयू ने मंत्री पद के लिए ज्यादातर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है. विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी और सुनील कुमार शामिल हैं. वहीं बीजेपी की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल भी मंत्री बनाए गए हैं. इनके अलावा श्रेयसी सिंह, रामा निषाद, नारायण शाह और राम कृपाल भी मंत्री बने हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी