Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अभी मैं जिंदा हूं...पीड़ित माँ ने अपने जिंदा होने का दिया प्रमाण
11/23/2025 4:53:09 PM IST
7454
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जी में कलयुगी बेटे की करतूत हैरान कर देने वाली है. कलयुगी बेटे ने संपत्ति हङपने के लालच में ऐसा षडयंत्र रचा, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. यह मामला गया जी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत गोसाई बाग मोहल्ले का है. इस मामले को लेकर जिंदा रही मां ने डीएम-एसएसपी से गुहार लगाई है. कहा है, कि जीते जी मुझे मार देने वाले बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. वही, पीड़ित मां मीना देवी ने इस संबंध में बताया कि धन के चलते मेरे बेटे ने मेरा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया. पीड़ित मां मीना देवी कहती है, कि अभी मैं जिंदा हूं. अभी छोटे बेटे के साथ रहती हूं, लेकिन मेरे बड़े बेटे ने मुझे जीते जी मार दिया.. संपत्ति के लिए जिंदा मां को मार दिया. धन के चलते मुझे जीते जी जहां जिंदा सरकारी कागजों पर मारा, वही मेरे दो बेटों के को भी साइड कर दिया. पीड़ित मां का कहना है कि मेरे बेटे दिलीप प्रसाद की यह करतूत शर्मसार करने वाली है. क्योंकि वह अपनी मां के जिंदा रहते भी उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ इसलिए बनवाया, क्योंकि उसे अपने मां के नाम पर रही सारी संपत्ति मिल जाए और इसमें वह सफल भी हुआ है. शुरुआत में इसकी जानकारी होने के बाद वह पुलिस में नहीं गई क्योंकि उसे लगा कि इससे प्रतिष्ठा पर आंच जाएगी. घर का मामला है. किंतु उसका रवैया अब भी नहीं बदला है। पीड़ित मां मीना देवी ने बताया कि अब हमारे द्वारा डीएम और एसएसपी को आवेदन दिया गया है. मांग किया गया है, कि उसने जिस तरह से मेरे जिंदा रहते भी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए और मेरी संपत्ति को कब्जे में लिया है, तो प्रशासन उसे बेदखल करे. उसे घर से निकाले. मैं उसे जायदाद में किसी प्रकार का हिस्सा अब नहीं दूंगी. इस संबंध में गया जी के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने बताया कि इस तरह का मामला आया है, तो इसकी जांच की जाएगी. जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच करवाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.
कोयलांचल लाइव के लिए गया जी
से
मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी