Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने सदर अस्पताल निरीक्षण कर मरीज सुविधाओं पर दिए निर्देश
11/27/2025 11:19:36 AM IST
7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर सदर अस्पताल का नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया निरीक्षण, मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी। और वहां मौजूद अधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। मुंगेर नगर निगम की आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने मंगलवार को मुंगेर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और वहां भर्ती मरीजों से उनकी समस्याएं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश, DPM सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मरीजों से उन्हें इलाज,दवा,जांच और अन्य चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं और लाभों की जानकारी मरीजों तक सही तरीके से पहुंच पा रही है या नहीं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा लॉन्च किए गए भव्यया ऐप की कार्यप्रणाली को भी आयुक्त ने बारीकी से परखा। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें ऐप चलाने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर किसी मरीज या परिजन को ऐप के उपयोग में दिक्कत आती है, तो काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल मदद करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। वही सफाई व्यवस्था को लेकर भी आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। सदर अस्पताल में कार्यरत दोनों सफाई एजेंसियों की साफ-सफाई की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उसे और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता सीधे मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी