Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस चलती हुई अचानक दो हिस्सों में बंटी 

11/30/2025 12:30:44 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार के पटना–आरा–डीडीयू रेल खंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। जहां दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली स्पेशल ट्रेन 03241 बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस चलती हुई अचानक दो हिस्सों में बंट गई। यह खौफनाक घटना आरा रेलवे स्टेशन के आगे कारीसाथ स्टेशन के पास देर शाम को हुई। दरअसल शनिवार की शाम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस, जैसे ही आरा स्टेशन पार कर बक्सर की ओर बढ़ी, अचानक यात्रियों ने एक जोरदार झटका महसूस किया। देखते ही देखते ट्रेन दो अलग-अलग टुकड़ों में बंट चुकी थी। इंजन और कई डिब्बे आगे निकल गए, जबकि बाकी कोच ट्रैक पर ही रुक गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया। पहली नजर में पता चला कि कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो भागों में अलग हुई। यह घटना इतनी अचानक हुई कि बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका थी, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुँची। इंजन का हिस्सा कई किलोमीटर आगे निकल गया था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वापस लाया गया और पिछले डिब्बों से फिर से जोड़ा गया। इस दौरान अप लाइन पर परिचालन घंटों तक बाधित रहा। पटना–डीडीयू रेल खंड पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे के अधिकारियों ने फोन पर बातचीत में बताया कि बेंगलुरु सीटी स्पेशल ट्रेन (03241) जैसे ही आरा स्टेशन पार कर बक्सर की ओर जा रही थी,तभी ट्रेन की रफ्तार तेज थी और अचानक कपलिंग कमजोर होकर टुट गई,जिसके बाद ट्रेन दो हिस्सों में विभाजित हो गई,आगे का हिस्सा आगे निकल गया और पीछे वाले डिब्बे ट्रैक पर रुक गए,हालांकि इसमें किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है,कुछ देर तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा,इसके बाद पुनः परिचालन शुरू हो गया। बहरहाल रेलवे ने घटनास्थल पर तुरंत मरम्मत शुरू की और घंटों की मेहनत के बाद ट्रैफिक सामान्य किया गया फिलहाल टीम यह जांच कर रही है कि कपलिंग आखिर क्यों टूटी और इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई। बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सवाल कई खड़े हो गए है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट 
 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना