Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विदेशी साइबेरियन पक्षी घायल में मिला,वन विभाग ने रेस्क्यू कर भेजा सुंदरवन
12/1/2025 11:25:43 AM IST
7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वरी बहियार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशाल विदेशी साइबेरियन पक्षी घायल अवस्था में पड़ा मिला। इतना बड़ा और दुर्लभ पक्षी पहली बार देख ग्रामीण हैरान भी हुए और कुछ लोग भयभीत भी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंची और पक्षी को सुरक्षित रेस्क्यू किया। निरीक्षण में पाया गया कि उसके चोंच पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो किसी कठोर वस्तु से टकराने या किसी हथियार के प्रहार की ओर इशारा करते हैं। इसके अलावा पंखों पर भी चोटें पाई गईं। शामपुर वन विभाग के पदाधिकारी संजीत कुमार सुमन ने बताया कि अग्रहण पंचायत क्षेत्र से घायल पक्षी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह विदेशी प्रजाति का पक्षी प्रतीत होता है, जो सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में पाया जाता है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घायल पक्षी को बेहतर देखभाल के लिए भागलपुर स्थित सुंदरवन भेजा गया है। वन विभाग इस घटना की अलग से जांच भी कर रहा है।वन क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पक्षी को सुंदरवन भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो पक्षी को आगे उपचार के लिए पटना स्थानांतरित किया जा सकता है। घायल विदेशी पक्षी के मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं वन विभाग पूरी सतर्कता के साथ मामले की पड़ताल में जुटा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी