Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विकलांग संरक्षण समिति का वार्षिक सम्मेलन
12/3/2025 6:33:45 PM IST
7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला :
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुकडू हाट तोला में विकलांग संरक्षण समिति द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो शामिल हुए। साथ ही पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू केंद्रीय सचिव अशोक साव उर्फ़ माझी साव, समिति के अध्यक्ष अरुनेन्द्र नारायण सिन्हा, पूर्व शिक्षक वैद्यनाथ महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बादल महतो, सुनील महतो, बांकीम महतो एवं कृष्णा पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम अंचलधिकारी के माध्यम से मांगपत्र सौंपा गया।
स्वयं को कभी भी अक्षम न समझें- हरेलाल महतो
सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं, परंतु झारखंड सरकार द्वारा उन्हें पर्याप्त सम्मान एवं सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो अत्यंत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति की तुलना में दिव्यांगजन अधिक संरक्षण और सुविधाओं के हकदार हैं। महतो ने उपस्थित दिव्यांगों से आग्रह किया कि वे स्वयं को कभी भी अक्षम न समझें, क्योंकि मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से वे समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से दिव्यांगजन पेंशन को बढ़ाकर प्रतिमाह 5,000 रुपये किए जाने की मांग भी रखी।
दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा-
मौके पर अशोक साव उर्फ़ माझी साव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की ताकत हैं और उनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का सम्मान करना मानवता का मूल आधार है और हमें यह स्वीकार करना होगा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
500 दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण-
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कुकडू में हरे लाल महतो द्वारा करीब 500 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने निजी स्तर से कंबल उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में दिव्यांगजन सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करते हैं, इसलिए उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया।
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी