Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई,गृहमंत्री के आदेश पर पुलिस एक्शन मोड में
12/4/2025 12:00:18 PM IST
7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी के सख़्त संदेश के बाद अब मुंगेर में अपराधियों की खैर नहीं । सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुंगेर पुलिस ने अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पाँच बड़े अपराधियों की संपत्तियाँ ज़ब्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, जबकि दस और अपराधी कतार में हैं। अपराध और माफियाओं के खिलाफ बिहार सरकार ने नया संदेश दिया है । अवैध कमाई किसी कीमत पर नहीं बचेगी। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि राज्य में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की नीति और अधिक कठोर की जा रही है। गृहमंत्री का कहना है कि जो अपराध करेगा उसकी अवैध संपत्ति सरकार नष्ट कर देगी। अपराध की जड़ को आर्थिक रूप से खत्म करना ही हमारा लक्ष्य है। गृहमंत्री के निर्देश के बाद मुंगेर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। BNSS की धारा 107 के तहत अब तक पाँच कुख्यात अपराधियों की सूची न्यायालय को भेज दी गई है ताकि उनकी अवैध संपत्तियों को ज़ब्त करने की अनुमति मिल सके। इन अपराधियों में मुख्यत शामिल है। जमालपुर का चर्चित “जॉली बुड” ठगी कांड का आरोपी , शराब माफिया ,अवैध हथियार निर्माता ,हथियार तस्कर और अन्य संगठित अपराध से जुड़े लोग । इसके साथ ही दस और अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी अवैध कमाई और संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बहुत जल्द उनकी सूची भी न्यायालय को भेजी जाएगी। मुंगेर पुलिस का लक्ष्य साफ है—अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़कर जिले से अपराध का नेटवर्क ख़त्म करना। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने साफ कहा है कि पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी