Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुल्हन बनी संजना ने शादी के अगले दिन परीक्षा देकर दिखाया शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी
12/4/2025 12:00:18 PM IST
7663
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर जिले के आर डी एंड डी जे कॉलेज में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बांका की रहने वाली नई नवेली दुल्हन संजना शर्मा ने विदाई के तुरंत बाद ससुराल जाने के बजाय अपने कर्तव्य और भविष्य को प्राथमिकता दी और परीक्षा देने कॉलेज पहुंच गई। शादी के महज अगले ही दिन दुल्हन की तरह सजी-धजी संजना सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ एलएलबी की परीक्षा दी। कॉलेज परिसर में मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी इस नज़ारे को देखकर हैरान रह गए। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बांका जिले के बुद्ध कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा की पुत्री संजना शर्मा एलएलबी के सेमेस्टर-चार की छात्रा है और उसकी विधि की परीक्षा मंगलवार को मुंगेर जिले स्थित आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज में आयोजित की गई थी। सोमवार की रात पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जगन्नाथ शर्मा के पुत्र सत्य प्रकाश के साथ उसका विवाह संपन्न हुआ। ऐसे तो सामान्यत: शादी के बाद दुल्हन की विदाई और ससुराल जाना होता है, लेकिन संजना ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और वह मंगलवार की सुबह विदाई से पहले अपने पति के साथ सीधे मुंगेर के आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंची और शांत मन से परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा देने के बाद ही वह अपने पति के साथ पटना स्थित ससुराल के लिए रवाना हुई। विवाह के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची संजना को देखकर शिक्षक और अन्य छात्र भी हैरान रह गए और उसकी प्रशंसा करने लगे। संजना के पिता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को शादी के बाद मंगलवार की सुबह विदाई की गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष खुद बेटी को सबसे पहले परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनकी बेटी शिक्षा के प्रति इतनी सजग और जिम्मेदार है। संजना की यह कहानी आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी