Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
शादी में कम पड़े रसगुल्ले,दूल्हा–दुल्हन पक्ष में हुआ विवाद,चले घूंसे और कुर्सियां 

12/4/2025 12:00:18 PM IST

7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जी के बोधगया के एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह उस समय अखाड़ा बन गया, जब रसगुल्ला की कमी को लेकर दूल्हा–दुल्हन पक्ष में विवाद भड़क गया। जिसकी CCTV फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में खाना परोसा जा रहा था और उसी दौरान मिठाई कम पड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लात घूंसे, कुर्सियाँ जो हाथ आया, उससे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस झड़प में कई लोग घायल भी हुए। समारोह में जयमाला से लेकर अधिकतर रस्में पूरी हो चुकी थीं और मंडप में बैठकर विवाह होना ही बाकी था। लेकिन रसगुल्ले पर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी ही रद्द करनी पड़ी। दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद का कहना है कि विवाद सिर्फ रसगुल्ले को लेकर हुआ था, लेकिन दुल्हन पक्ष ने उन लोगों पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाकर बोधगया थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया। उनका कहना है कि मुकदमे के बाद भी वे शादी कराने के लिए तैयार थे,लेकिन दुल्हन पक्ष किसी भी हालत में तैयार नहीं हुआ। वहीं दूल्हा की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि जब दोनों पक्ष समझौते के करीब थे, तभी दुल्हन पक्ष के लोग शादी में लाए गए जेवर–गहने को उठा ले गए और दुल्हन को साथ लेकर होटल से निकल गए। उनका कहना है कि होटल की बुकिंग भी दूल्हा पक्ष ने ही कराई थी और आज भी वे शादी के लिए तैयार हैं,लेकिन दुल्हन पक्ष अड़ा हुआ है।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गरमाया हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना