Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर वर्कर्स कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस का सेमिनार किया आयोजित 

12/4/2025 12:00:18 PM IST

7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में मानगो ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक विशेष सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों शामिल हुए सेमिनार का नेतृत्व मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओढ़ करमाली ने किया। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के जोखिमों पर प्रकाश डाला। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओढ़ करमाली ने कहा “सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी” आज के समय में अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही, ओवरस्पीड, मोबाइल फोन के उपयोग और हेलमेट/सीट बेल्ट न लगाने के कारण हो रहे हैं। छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार व समाज में भी इस बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना