Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सारण पर मूंगेर की बड़ी जीत,बल्लेबाजों की चमक और गेंदबाजी ने दिलाया अगले दौर का टिकट

12/5/2025 11:34:33 AM IST

7430
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार राज्य खेल प्रधिकरण ,खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आज दूसरा मैच मूंगेर प्रमंडल बनाम सारण प्रमंडल के बीच खेला गया आज मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर आलोक कुमार गौतम,ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मूंगेर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मूंगेर की ओर से सलामी बल्लेबाज दिव्यांशु और अमोल ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। दिव्यांशु ने 36 गेंद पर 38 रन, अमोल ने 33 गेंद पर तीन छक्का पांच चौके की मदद से 45 रन बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्का दो चौके की मदद से 34 रन बनाया। इस प्रकार मूंगेर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खो कर 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।सारण की ओर से गेंदबाजी करते हुए मो फ़राज़ अहमद ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया, वहीं ज्योति राज ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सारण पुरी टीम 94 रन पर सिमट गई।सारण की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्पित पाण्डेय ने 21 रन , रेहान ने 16 रन, रितेश ने 10 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। मूंगेर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने सर्वाधिक पांच विकेट प्राप्त किया, पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज सौरभ को अम्पायरों द्वारा सम्मानित किया गया।इस प्रकार मूंगेर ने यह मैच 93 रनों से सारण को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। आज के मैच के फिल्ड अंपायर : सन्नी कुमार वर्मा,रवि कुमार,3rd अंपायर - वेद प्रकाश,4th अंपायर - सुभीत कुमार सिंह,मैच रेफरी - राजीव कमल मिश्रा,स्कोरर कुंदन राज सिंह थे।कल का मैच पटना प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच सुबह 11 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में खेल जाएगा। आयोजन के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विनित राय, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना