Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एक्साइज विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, बीसीसीएल क्वाटर में...

12/6/2025 1:36:26 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद एक्साइज विभाग ने अंग्रेजी नकली शराब मिनी फेक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक्साइज विभाग ने तीसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइया बस्ती में बीसीसीएल क्वाटर में चल रहे अवैध नकली मिनी शराब फेक्ट्री में छापेमारी किया। छापेमारी की जानकारी पाकर संचालक साधु चौहान और पवन चौहान फरार हो गया। वही एक्साइज इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि तीसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइया बस्ती बीसीसीएल क्वाटर में अवैध नकली अंग्रेजी शराब फेक्ट्री का संचालन हो रहा था। सूचना मिलने पर तीसरा थाना के साथ छापेमारी किया गया। मौके से 90 पेटी अंग्रेजी नकली शराब सहित पेकिंग करने वाले मशीन,रैपर,झारखंड सरकार का हॉल मार्का,खाली बोतल,केप,200 लीटर स्प्रिट सहित अन्य सामग्री जब्त किया गया है।इधर संचालक साधु चौहान और पवन चौहान फरार है। जब्त नकली शराब की अनुमानित कीमत 22 लाख है। स्थानीय होटलों और बिहार में इसे खपाया जाता था। संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना