Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन, कल खेलेगी ये टीम 
 

12/6/2025 5:15:52 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : बिहार राज्य खेल प्रधिकरण ,खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आज तीसरा मैच पटना प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया। आज मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी यशवंत नारायण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोशी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मगध प्रमंडल की ओर से सलामी बल्लेबाज हिमांशु और अमन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया।अमन ने 32 गेंद पर 41 रन, हिमांशु 15 गेंद पर 15 रन बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पवन ने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन बनाया, लवकेश ने एक छक्के की मदद से 15 रन ,इस प्रकार  की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खो कर 162 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोशी प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वनाथ ने दो विकेट,ओम कार और निखिल ने एक एक विकेट की प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोशी प्रमंडल की पूरी टीम 138  रन पर सिमट गई। कोशी प्रमंडल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए केशव ने 37 रन,शहनवाज ने 36 रन,ओम कार ने 22 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। मगध प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित और पवन ने दो दो विकेट प्राप्त किया,।इस प्रकार मगध ने यह मैच 24 रनों से कोशी प्रमंडल को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। कल का मैच तिरहुत प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में खेला जाएगा । इस बात की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना