Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैस रिसाव पर प्रशासन सक्रिय, जांच टीम ने किया घटनास्थल का दौरा, प्रभावितों से ली जानकारी
12/6/2025 7:05:28 PM IST
7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:पुटकी अंचल एवं केंदुआडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए गैस रिसाव के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने शनिवार को पूरे क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में जांच टीम राजपूत बस्ती, नया धौड़ा, मस्जिद मोहल्ला सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर पहुँची और स्थानीय निवासियों से सीधे बातचीत कर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति समझी।टीम ने गैस रिसाव की शुरुआत कैसे हुई, इसके कारण हो रही स्वास्थ्य समस्याओं, अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों, तथा वर्तमान में लोगों को हो रही दिक्कतों एवं चुनौतियों पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियाँ एकत्रित कीं।निरीक्षण के क्रम में जांच समिति कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल भी पहुँची, जहाँ गैस से प्रभावित इलाजरत मरीजों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से भी बात कर उपचार की उपलब्धता एवं चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की।जांच टीम में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार तथा जिला राजस्व शाखा से प्रशांत झा शामिल थे। वहीं, स्थानीय स्तर पर पुटकी अंचलाधिकारी विकास आनंद, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय तथा पीबी एरिया के निवर्तमान जीएम जी. सी. साहा भी पूरी अवधि तक समिति के साथ मौजूद रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी