Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो मासूम बच्चों की संदेहास्पद मौ-त, सगे भाई बहन थे दोनों मासूम

12/8/2025 12:34:45 PM IST

7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद में दो मासूम बच्चों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक मासूम आपस में भाई बहन थे। घटना खुदवां थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है। मृतक बच्चे गांव निवासी रवि भारती के संतान थे। मृतक मासूम दिव्यांश पांच साल का था। जबकि दूसरे मासूम बच्चे की उम्र मात्र 8 महीना थी। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। दोनों मासूम बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे दादा मथुरा सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाधार में धान काटने गए थे। शाम में जब घर पहुंचे तो दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर दाउदनगर स्थित अरविंद हॉस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने को कहा। हायर सेंटर ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना