Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का  किया आयोजन 

12/8/2025 2:18:22 PM IST

7441
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola : ठंड को ध्यान में रखते हुए गोला 01 आंगनवाड़ी केन्द्र, गोला में बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से गर्म स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोला पंचायत की मुखिया बुलटी देवी, एवं उप-मुखिया जितेन्द्र साहु ने स्वेटर वितरण किया। मुखिया बुल्टी देवी उप मुखिया जितेन्द्र साहु ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है, इसलिए पंचायत की ओर से इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर सेविका कुन्ती देवी सहायिका रीमा देवी विशु रजवार भानू रजवार आदि मौजूद थे। 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना