Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खरसावां में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान, भेदभाव रोकने की अपील 

12/8/2025 2:18:22 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज जी के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत गौरांगकोचा के कालिंदी बस्ती में एच. आईं. वी और एड्स के रोकथाम एवं नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पी.एल.वी गंगा सागर पाल ने कहा कि एच.आई. वी एक्ट 2017 के अंतर्गत एच.आई.वी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार से भेद -भाव नहीं करना चाहिए। इस बीमारी के प्रति विशेष रूप से छात्र जीवन में जागरूक होना बहुत जरूरी है ताकि देश के युवाओं को बचाया जा सके। इसके भिन्न-भिन्न परिणाम के बारे मे सचेत किया गया साथ ही एच. आई. वी एड्स को लेकर सामाजिक विसंगतियों के दुष्परिणाम के विषय मे विस्तृत जानकारी दिए। श्री पाल ने युवा पीढ़ी से इस कलंकित बीमारी को खत्म करने के लिए आगे आने की अपील किया। मौके में पी. एल. वी गंगा सागर पाल,दिगम्बर महतो, इशिता उरांव, तुष्ट रानी मंडल, निर्मल घोष, आदि ग्रामीण मौजूद थे।
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना