Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बंद हुआ कफ सिरप फिर से दौड़ रहा मार्किट में, 3 दवा तस्कर गिरफ्तार 

12/9/2025 7:09:03 PM IST

7450
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : आजादनगर थाने की पुलिस ने पटमदा डीएसपी के सहयोग से 27 बोलत प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आये आरोपियों में आजादनगर चेपापुल का रहने वाला इमरान खान उर्फ विक्की शामिल है. उनके पास से 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गयी है. इसका खुलासा मंगलवार को पटमदा डीएसपी ने किया. उन्होंने बताया कि जिला में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिया गया, सूचना मिली की आजादनगर के मुर्दा मैदान के पास एक नाबालिग समेत दो संदिग्ध युवक प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद बिक्री कर रहे है. इसके लिए पटमदा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. जहां से नाबालिग सहित दो को मुर्दा मैदान से गिरफ्तार किया गया. वहीं उनकी तलाशी लेने पर उसके पास से 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गयी. फिलहाल दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना