Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिलाओं को 10 लाख तक ब्याजमुक्त लोन, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना शुरू
12/10/2025 1:30:11 PM IST
7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बिहार में महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करना अब कोई काम नहीं रह गया है. स्वरोजगार देने के लिए बिहार सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना’ (MMUY) शुरू की है. इसके तहत बिजनेस के लिए कोई भी महिला 10 लाख रुपए तक लोन सकती है. खास बात यह है कि इन लोन पर किसी तरह का कोई ब्याज नहीं लगेगा और 50 प्रतिशत तक लोन माफ कर दिया जाएगा. इस योजना की घोषणा चुनाव में NDA के लिए मिल का पत्थर साबित हुई है।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत बिहार की महिलाएं 58 कामों के लिए 10 लाख तक का लोन ले सकती हैं, जो कि पूरी तरह ब्याज मुक्त है. साथ ही इस पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिल रही है. यानी 10 लाख का लोन लेने पर केवल 5 लाख ही सरकार को लौटाने होंगे. 5 लाख रुपए बिल्कुल माफ हो जाएंगे. स्वरोजगार को बढ़ावा देने और बेरोजगारी जैसी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार इस दौरान योजनाएं चलाती हैं।
जानें 10 लाख के लोन की एलिजिबिलिटी
सरकार लोन ही नहीं बल्कि स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी देगी, जिससे बिजनेस को स्टार्ट करने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. आईये जानते हैं कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत लोन की एलिजिबिलिटी क्या होगी? लोन लेने वाली महिला का बिहार का स्थायी नागरिक होने अनिवार्य है. साथ ही कम से कम 10वीं, 12वी, ITI या फिर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है. लोन लेने के लिए महिला की उम्र 18 से 50 साल की होनी चाहिए. इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर्स समुदाय को भी मिलेगा. लोन के लिए बिजनेस यूनिट, प्रोपराइटरशिप फर्म या पार्टनरशिप फर्म होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
.
बिहार का परमानेंट रेजिडेंस प्रूफ
.
10वीं का सर्टिफिकेट, जिसमें जन्म तिथि हो
.
12वीं पास का सर्टिफिकेट
.
जाति प्रमाण (अगर है तो)
.
डिसेबल सर्टिफिकेट (अगर है तो)
.
पासपोर्ट साइज फोटो
कैसे करें MMUY के लिए आवेदन
.
आवेदन के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
.
इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन/पंजीकरण सेक्शन में MMUY चुनें
.
एक नई स्क्रीन खुल जाएगी, यहां आधार नंबर और जो पासवर्ड चाहते हैं वो भरें
.
अब Login पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल्स भरें
.
स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, उसे भरें
.
फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट कर दें
.
रजिस्ट्रेशन सबमिट होने के बाद बाद पोर्टल पर लॉगिन करें
.
अब आपको डैशबोर्ड पर आवेदन फॉर्म दिखाई देने लगेगा.
.
इसमें कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आप मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का विकल्प चुनें
.
मांगी गई जानकारियां भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
.
इसके बाद स्लीप को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल कर रख लें
किस्तों में आएगा लोन का पैसा
ऑनलाइन फार्म भरने वाली सभी महिलाओं को लोन का अमाउंट नहीं मिलेगा. शॉर्टलिस्ट होने वाली महिलाओं को ही पैसे मिलेंगे. समय-समय पर पोर्टल पर जाकर महिलाओं को अपना नाम चेक करना होगा. नाम शॉर्टलिस्ट के बाद उन्हें यह राशि दो किस्तों में मिलती है. पहली किस्त आने के 30 दिन बाद ही दूसरी किस्त का पैसा महिला के करंट अकाउंट में सीधे पहुंच जाएगा. आखिरी किस्त आने के 12 महीनों बाद से ही EMI के जरिए सरकारी पैसे लौटाने पड़ेंगे।
50 प्रतिशत की मिलेगी सब्सिडी
अच्छी बात यह है कि इस दौरान न तो आपको कोई ब्याज देना होगा और न ही पूरा पैसा वापस करना होगा. 10 लाख के लोन पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी, जिसके चलते केवल 5 लाख ही किस्तों के जरिए चुकाने होंगे. इससे नए बिजनेस को शुरू होने और पुराने बिजनेस को बढ़ाने में बहुत ही मदद मिल रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी