Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को बड़ी राहत
12/10/2025 1:30:11 PM IST
7441
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बांग्लादेश में चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को बड़ी राहत मिली है. बांग्लादेश की सरकार ने आवामी लीग के उन नेताओं को चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है, जो साफ छवि के हैं. हालांकि, ये नेता पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. इन्हें निर्दलीय ही मैदान में उतरना होगा।
बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया के मुताबिक आवामी लीग के कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते सरकार ने यह फैसला किया है. इस फैसले के बाद अब आवामी लीग के कार्यकर्ता और नेता आसानी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
आवामी लीग के चुनाव लड़ने पर बैन
शेख हसीना के तख्तापलट के कुछ दिनों के बाद बांग्लादेश में आवामी लीग पर बैन लगा दिया गया. प्रतिबंध की वजह से आवामी लीग चुनाव में भाग नहीं ले सकती है. यूनुस सरकार का कहना है कि आवामी लीग की बागडोर अभी भी शेख हसीना के हाथो में है. शेख हसीना पर बांग्लादेश में नरसंहार का आरोप है. ऐसे में उस पार्टी को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.
वहीं शेख हसीना ने एक बयान जारी कर इसका विरोध जताया था. हसीना ने कहा कि अगर आवामी लीग को चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा, तो उसके कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे. बांग्लादेश में अभी भी आवामी लीग के पास मजबूत जनाधार है.
प्रथम आलो की हालिया सर्वे में बांग्लादेश के 26 प्रतिशत लोगों का कहना था कि आवामी लीग के खिलाफ बैन गलत है. बांग्लादेश में 14 महीने बाद चुनाव की घोषणा होने जा रही है. सरकार फरवरी 2026 में बांग्लादेश में आम चुनाव कराने की तैयारी में है. इस चुनाव के जरिए बांग्लादेश के लोग नई सरकार को चुनेंगे।
इमरान मॉडल पर चुनाव लड़ेंगे लीग के नेता?
अंतरिम सरकार के इस फैसले के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या आवामी लीग के कार्यकर्ता और नेता इमरान खान के मॉडल पर चुनाव लड़ेंगे? 2024 के पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को प्रक्रिया से दूर कर दिया गया, जिसके बाद इमरान ने हर सीट पर निर्दलीय ही उम्मीदवार उतार दिए.
सेना की वजह से इमरान कामयाब तो नहीं हो पाए, लेकिन उनके समर्थकों ने बड़ी जीत दर्ज की. 2024 के चुनाव में करीब 97 सांसद जीतकर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पहुंचे. अभी भी इनमें से अधिकांश सांसद इमरान खान के साथ खड़े हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी