Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क हादसा में फल व्यापारी की हुई मौत
 

12/10/2025 6:22:27 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : झरिया निवासी 50 वर्षीय सुरेश महतो की किसान चौक के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेश महतो कृषि बाजार समिति से फल खरीदकर लौट रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। सुरेश महतो ठेले पर घूम-घूमकर फल बेचकर अपना जीवन यापन करते थे और सबलपुर स्थित अपने ससुराल में रहकर इसी काम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से बरवाअड्डा थाना पुलिस ने उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना