Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इंजीनियर की हत्या, लिव-इन पार्टनर और बेटियों की खौफनाक साजिश
12/11/2025 1:09:53 PM IST
7426
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्य प्रताप की हत्या उनकी लिव-इन पार्टनर रत्ना और उसकी दोनों बेटियों ने मिलकर की थी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की है. करीब 20 घंटे तक चली इस पूछताछ में कई खुलासे हुए है. जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह (40) लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-जी में अपनी लिव-इन पार्टनर रत्ना के साथ रहते थे. 8 दिसंबर की सुबह रत्ना और उसकी दोनों बेटियों ने मिलकर सूर्य प्रताप को मौत के घाट उतार दिया. प्लानिंग के तहत, बेटियों ने इंजीनियर के हाथ-पैर पकड़े और रत्ना ने उसका चाकू से गला रेत दिया. इसके बाद रत्ना ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
पूछताछ में हुआ खुलासा
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मां-बेटियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. तीन लोगों से करीब 20 घंटे तक चली पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है. तीनों ने एक ही बयान दिया है. रत्ना ने पूछताछ में खुलासा किया कि सूर्य प्रताप सिंह आए दिन उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट करता था. वह तीनों के घर में कैद करके रखता था।
रत्ना ने मृतक इंजीनियर पर लगाए गंभीर आरोप
उन्हें बाहर नहीं जाने देता था. रत्ना का आरोप है कि सूर्य उसकी बड़ी बेटी को गलत नियत से देखता था. साथ ही उसे बैड टच भी किया करता था. वहीं, जब इस बात का विरोध करते थे, तो वह मारपीट करता था. आगे की पूछताछ में सामने आया कि 7 दिसंबर को जब सूर्य प्रताप घर लौटा तो उसने रत्ना की बड़ी बेटी को मोबाइल चेक किया, जिसमें एक लड़के के साथ बड़ी बेटी की फोटो देखकर वह आग बबूला हो गया.
जानें कैसे किया मर्डर
सूर्य फोटो में दिखे युवक को बेटी का बॉयफ्रेंड बताते मारपीट करने लगा. करीब रात 11 बजे तक उसने बड़ी बेटी के साथ मारपीट जारी रखी. इस बात से गुस्साई से मां-बेटियों ने रातभर जाकर सूर्य प्रताप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. प्लान के तहत, 8 दिसंबर की सुबह 5 बजे सूर्य प्रताप सो रहा था, इस दौरान मां-बेटियां उसे कमरे में घुस आईं. इसके बाद दोनों बेटियों ने मजबूती से उसके हाथ-पैर पकड़े, जबकि मां रत्ना ने चाकू से उसका गला रेत दिया था. सूर्य काफी देर तक छटपटाता रहा, लेकिन तीनों उसे दबोच रहे. इसके बाद इंजीनियर ने दम तोड़ दिया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
#
5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस