Date: 04/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
सर्वविद्या सेवा ट्रस्ट स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन
 

12/11/2025 1:25:05 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : जिले में  आदिगुरु सर्वविद्या सेवा ट्रस्ट के स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ट्रस्ट के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को जीवन दान मिल सके। नारायण राम ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि इससे हमारे शरीर को भी कई फायदे होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान करने के लिए आगे आएं और दूसरों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि वे आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहेंगे और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना